दरभंगा, मार्च 9 -- मनीगाछी। राजे गांव स्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता रावणेश्वर शर्मा उर्फ राहुल चौधरी के आवास पर शनिवार को राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी का पाग-चादर से कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया। इस दौरान लोगों ने मंत्री से भूमि सम्बधी समस्याओं को रखा। मंत्री ने कहा कि भूमि सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण के लिए सरकार कटिबद्ध है। मौके पर मदन यादव, चंदन झा, प्रवीण कुमार झा, भवनाथ झा, कृष्णेश्वर मंडल, प्रकाश चंद्र मिश्र पप्पू, मनोज चौधरी, अनिल कुमार झा, अंजनी कुमार झा मुन्ना, श्याम मिश्र आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...