संभल, जनवरी 22 -- कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को एडीएम प्रदीप वर्मा की अध्यक्षता में राजस्व, कर करेत्तर, न्यायालय, चकबंदी व प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम डैशबोर्ड के तहत स्टाम्प, आबकारी, खनन, जीएसटी, विद्युत, परिवहन व अन्य विभागों की राजस्व वसूली की समीक्षा की गई। कम आरसी वसूली पर नाराजगी जताते हुए शत-प्रतिशत वसूली व नीलामी प्रक्रिया करने के निर्देश दिए। लाइसेंस, नामांतरण, वाद निस्तारण में तेजी लाने को कहा। इस दौरान एडीएम न्यायिक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...