औरैया, दिसम्बर 27 -- थाना दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों के प्रभावी और स्थायी निस्तारण को लेकर प्रशासन सख्त नजर आया। शनिवार को थाना सहार में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने स्वयं पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने समाधान दिवस में आए समस्या संबंधी आवेदन पत्रों को संज्ञान में लेते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण तय समयसीमा में किया जाए। उन्होंने संबंधित हल्का इंचार्ज, लेखपाल और थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रकरणों की स्थलीय जांच राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम आपसी समन्वय के साथ करे, ताकि किसी भी तरह की लापरवाही न रहे। समाधान दिवस के दौरान मुख्य रूप से भूमि विवाद और अवैध कब्जे से जुड़...