पटना, जनवरी 21 -- राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में दो बैचों में इंटर्नशिप करने वाले इंजीनियरिंग के 81 छात्रों को बुधवार को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। यह प्रमाण पत्र वितरण समारोह राजस्व सर्वे (प्रशिक्षण) संस्थान, शास्त्रीनगर, पटना में आयोजित किया गया। विभाग के सचिव जय सिंह ने विभिन्न जिलों के राजस्व कार्यालयों में इंटर्नशिप के दौरान छात्रों के अनुभवों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने विभाग में लागू ऑनलाइन व्यवस्थाओं और डिजिटल सेवाओं के संबंध में छात्रों की राय भी जानी तथा उनके सुझावों की सराहना की। सचिव ने कहा कि युवाओं की सहभागिता से विभागीय प्रक्रियाओं को और अधिक सुदृढ़ व पारदर्शी बनाने में मदद मिलती है। कार्यक्रम का संचालन विशेष कार्य पदाधिकारी अनुपम प्रकाश ने किया। विभागीय अधिकारियों ने आशा जतायी कि इस तरह के इंटर्नशिप कार्यक्रमों से छात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.