मुजफ्फर नगर, फरवरी 6 -- मोरना में जानसठ मार्ग पर खाली पड़ी भूमि पर कूड़ा डाला जा रहा है गंदगी से ग्रामीण बेहद परेशान हैं। गुरुवार को राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर जाकर खाली पड़ी भूमि की जांच की है। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर जाकर निरिक्षण किया राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार शर्मा ने बताया की उपजिलाधिकारी राजकुमार भारती व जॉइंट मजिस्ट्रेट अपराजिता आर्यन के आदेश के अनुपालन मे तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता के निर्देशन मे मौके का स्थलीय निरिक्षण किया गया है। अभिलेख मे खसरा नं.316 मे क्षेत्रफल 0.062 हेक्टेयर मे अरबी मदरसा दर्ज है व खसरा नं.317 मे क्षेत्रफल 0.102 हेक्टेयर भूमि प्राथमिक विद्यालय की दर्ज है। इस संबंध मे आख्या अधिकारियो को प्रस्तुत की जायगी। इस दौरान लेखपाल सुरेशचंद भी मौजूद रहे।वही भूमि मे वक्फ बोर्ड का भाग बताते हुए मोरना निवासी मुंशी ...