लखनऊ, अप्रैल 15 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने राजस्व वसूली में पिछड़ रहे अभियंताओं को सचेत किया है। उन्होंने कहा है कि जो अभियंता वसूली में पिछड़ रहे हैं, उन पर कार्रवाई तय है। मंगलवार को समीक्षा बैठक के दौरान डॉ. गोयल ने सभी बिजली कंपनियों के एमडी को ऐसे अभियंताओं को चिह्नित करने के आदेश दिए हैं, जिनका प्रदर्शन ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियंताओं को चिह्नित किया जाए और उन पर जल्दी कार्रवाई की जाए। डॉ. गोयल ने सरकारी कार्यालयों और विभागीय कर्मचारियों के घरों में स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगाने की धीमी गति पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इसमें तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि मीटर लगने से कर्मचारियों की सुविधाएं खत्म नहीं होंगी। मीटर केवल एनर्जी काउंटिंग के लिए किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी संगठन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.