औरैया, फरवरी 23 -- औरैया, संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री डैशबोर्ड जिला अनुश्रवण पुस्तिका एवं राजस्व वसूली की विभागवार समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप वसूली सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां संयुक्त प्रवर्तन की आवश्यकता हो, वहां विभाग आपसी समन्वय बनाकर अभियान चलाएं, ताकि तय समय में लक्ष्य की पूर्ति हो सके। जिलाधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी को अवैध रूप से संचालित शराब निर्माण स्थलों पर स्वयं पुलिस टीम के साथ छापामार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही खाद्य निरीक्षक को होली पर्व के मद्देनजर अवैध खाद्य निर्माण करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए विधिक कार्यवाही अमल में लाने को कहा। सम्भागीय परिवहन अधिकारी को अवैध रूप से संचाल...