कानपुर, नवम्बर 28 -- कानपुर। राजस्व वसूली में गिरावट कतई बर्दाश्त नहीं है। पिछले कुछ माह में गिरावट आना चिंताजनक है, इसमें सुधार समय रहते जरूरी है। अगर कहीं कोई समस्या आ रही है तो उसका वरिष्ठ अधिकारी तत्काल समाधान करें। बार-बार किसी को भी एक ही बात नहीं बताई जाएगी। ये बातें शुक्रवार को कानपुर दौरे पर आए एसजीएसटी आयुक्त नितिन बंसल ने लखनपुर स्थित एसजीएसटी कार्यालय में विभाग की समीक्षा के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि आरसी से जुड़े मामलों में गंभीरता दिखाएं। आयुक्त ने कानपुर के दोनों जोन की समीक्षा में कहा कि टैक्स वसूली में तेजी लाएं। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि नवंबर की राजस्व वसूली में बेहतर उछाल की पूरी उम्मीद है। खासकर हमारा फोकस ऑटो मोबाइल सेक्टर को लेकर है, जहां से अच्छा टैक्स कलेक्शन आएगा। इस पर आयुक्त ने नियमों का पालन करते हुए विभा...