सिमडेगा, दिसम्बर 23 -- सिमडेगा,जिला प्रतिनिधि। जिले में आंतरिक वित्तीय संसाधनों के सुदृढ़ीकरण एवं राजस्व संग्रह में प्रगति की समीक्षा बैठक पर्यटक स्थल बसतपुर में हुई। बैठक में मुख्य रूप से दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त अंजनी कुमार मिश्र उपस्थित थे। आयुक्त ने बैठक ने विभिन्न विभागों के राजस्व वसुली संबंधित कार्यो की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया। उत्पाद विभाग की समीक्षा करते हुए उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए विभाग को 4497.53 लाख रुपये का वार्षिक लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके विरुद्ध अब तक 2762.45 लाख रुपये की वसूली की गई है। यह कुल लक्ष्य का 61.42 प्रतिशत है। प्रमंडलीय आयुक्त ने वसूली की गति को और तेज करने का निर्देश दिया, ताकि शेष लक्ष्य समयबद्ध तरीके से पूरा...