लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- लखीमपुर। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में राजस्व विभाग से संबंधित सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से जिले में चल रही योजनाओं और राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों की गहन समीक्षा की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि राजस्व वादों के निस्तारण के लिए मिशन मोड में कार्यवाही की जाए। पुराने लंबित वादों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। सभी एसडीएम अपने अधीनस्थ न्यायालयो की स्वयं नियमित रिव्यू करे। विभिन्न धाराओं के तहत वादों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। नामातंरण, पैमाइश, भू उपयोग परिवर्तन और वरासत आदि आम आदमी से जुड़े मामले किसी भी दशा में लंबित नहीं रहने चाहिए। तय समय सीमा के भीतर इनका निस्तारण हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.