चतरा, दिसम्बर 13 -- चतरा, संवाददाता। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में शनिवार को उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में राजस्व से संबंधित एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित राजस्व कार्यों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में सरकारी भूमि का नामांतरण, जमाबंदी से संबंधित प्रतिवेदन,ाफअ/ठडउ से जुड़े प्रस्ताव, छूटे हुए प्लॉटों की ठॅऊफर पोर्टल पर प्रविष्टि, ई-जन समाधान पोर्टल की स्थिति, भूमि सीमांकन (डिमार्केशन) रिपोर्ट, राजस्व संग्रहण, ई-कोर्ट, मोटेशन तथा भारत माला परियोजना के अंतर्गत भू-अर्जन एवं भू-हस्तांतरण मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं नियमसम्मत निष्पादन सुनिश्चित क...