औरंगाबाद, अगस्त 13 -- कुटुंबा प्रखंड के बहुउद्देशीय भवन में बुधवार को राजस्व महा अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और राजस्व कर्मियों ने भाग लिया। सीओ चंद्रप्रकाश ने बताया कि अभियान का लक्ष्य भूमि सुधार विभाग से जुड़े दस्तावेजों में मौजूद त्रुटियों को ठीक कर भूमि रिकॉर्ड को पारदर्शी और व्यवस्थित करना है। यह अभियान 16 से 20 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान राजस्व कर्मी गांव-गांव जाकर भूमि संबंधी दस्तावेजों की जांच करेंगे और उनमें सुधार करेंगे। अभियान के तहत जमाबंदी में त्रुटियों का सुधार, उत्तराधिकार और बटवारा नामांतरण, साथ ही छोटी जमाबंदियों को ऑनलाइन करने जैसे कार्य किए जाएंगे। यह अभियान भूमि विवादों को कम करने और ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.