मोतिहारी, दिसम्बर 16 -- पताही। पताही अंचल कार्यालय में सीओ नाज़नी अकरम की निगरानी में राजस्व महाअभियान का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा हैं। इस कार्य में अंचल कर्मी, प्रखंड के सभी कर्मचारी, अंचल अमीन व सर्वें अमीन को भी लगाया गया हैं। सीओ नाज़नी अकरम ने बताया कि पूर्व में अंचल क्षेत्र के सभी पंचायत में घर घर पेपर वितरण करने के बाद कैम्प लगाकर जो फॉर्म, कागजात आदि की प्राप्त हुए थे, उन सभी कागजातों को युद्ध स्तर पर स्कैन व अपलोड किए जा रहे हैं। ताकि जल्द से जल्द कार्यों का निपटारा हो सके। इस कार्य में अंचल के सभी कर्मी, कर्मचारी, अमीन स्वयं उपस्थित होकर अपने अपने पंचायत का फॉर्म अपलोड करा रहे हैं। ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...