छपरा, अगस्त 7 -- बनियापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के सभागार में गुरुवार को राजस्व महाअभियान को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में ट्रेनर के रूप में राकेश कुमार सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी छपरा मौजूद थे। बैठक में बनियापुर अंचलाधिकारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी, राजस्व अधिकारी, राजस्व कर्मचारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे। निर्णय लिया गया कि 16 अगस्त से प्रखंड में राजस्व महाअभियान की शुरुआत की जाएगी। इस दौरान सभी पंचायतों में कैंप लगाकर जमीन से जुड़े मामलों जैसे जमाबंदी, बटवारा, दाखिल-खारिज, नक्सा व खेसरा सुधार का त्वरित निपटारा किया जाएगा। साथ ही आम नागरिकों को घर-घर जाकर फॉर्म उपलब्ध कराए जाएंगे और कैंप में उसे भरवाकर जमा कराया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए मनरेगा कर्मियों, अंचल स्टाफ, सर्वेयर, अमीन और विकास मित्रों को जिम...