आरा, अगस्त 7 -- पीरो, संवाद सूत्र। जमीन के कागज में सुधार को लेकर कार्यशाला का आयोजन पीरो शहीद भवन में किया गया। उद्घाटन एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने किया। बतौर ट्रेनर संदेश के सीओ अरुण कुमार ने दरवाजे-दरवाजे 16 अगस्त से 15 सितंबर तक लगने वाले शिविर की विस्तृत रूपरेखा पर प्रकाश डाला। संचालन पीरो सीओ लखेन्द्र कुमार ने किया। कार्यशाला में पीरो, चरपोखरी, तरारी के अंचलाधिकारी, बीडीओ, कल्याण पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी, सहकारिता पदाधिकारी, मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी, सर्वे पदाधिकारी, विकास मित्र, राजस्व कर्मचारी और सर्वेक्षण अमीन शामिल हुए। जमीन के कागजातों का होगा सुधार राजस्व महा अभियान के दौरान बिहार सरकार के राजस्व व भूमि सुधार विभाग में रैयतों की परेशानियों को दूर करने के लिये नया तरीका अपनाया है। इसके तहत जमाबंदी में सुधार, उत्तराधिकार...