सीतामढ़ी, फरवरी 25 -- बैरगनिया। बिहार राजस्व भूमि के मासिक पीओपी में बैरगनिया अंचल सम्पूर्ण बिहार में 8 वां तथा सीतामढ़ी जिले में पहला रैंक हासिल किया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार दाखिल खारिज के निष्पादन में 97.38,परिमार्जन प्लस में 80.64,ई मापी में 97.09,अभियान बसेरा में 91.18,आधार सीडिंग में 95.32, आरसीएमएस में 100,ऑनलाइन भु स्वामित्व प्रमाण पत्र में 99.16 प्रतिशत अंक के साथ बिहार में 8 वां व जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।सीओ रंजीत कुमार ने बताया कि पूर्व में बैरगनिया अंचल के बहुत ही खराब प्रदर्शन था जिसे मैंने अपने योगदान करने के बाद से लापरवाह कर्मियों के विरुद्ध करवाई,हल्का की अदला-बदली कर काम की गति को तेजी से आगे बढाने का कार्य किया है और किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.