लखनऊ, जनवरी 30 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्व विभाग के भवनों के निर्माण व मरम्मत का कार्य तेजी से संपन्न कराए जाने का निर्देश दिया है। मंडल, जिला व तहसील स्तर पर कार्यालय व आवासीय भवनों के निर्माण और मरम्मत कार्य के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में 196.39 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं। सोनभद्र, गाजियाबाद, अमरोहा, सिद्धार्थनगर, जालौन, औरैया व मैनपुरी की तहसीलों में राजस्व भवनों का निर्माण कार्य चल रहा है जबकि गोरखपुर, मेरठ व संभल में कलेक्ट्रेट भवनों की मरम्मत कराई जा रही है। महाराजगंज में जिला मुख्यालय पर बहुउद्देशीय आडिटोरियम हाल को विकसित करने के अलावा विभिन्न जिलों में कार्यलय भवनों के साथ ही राजस्व कर्मियों के लिए आवासीय भवनों का निर्माण कार्य भी चल रहा है। कई अन्य निर्माण कार्यों के प्रस्तावों पर भी स्वीकृति की कार्यवाही चल रही ...