औरैया, जनवरी 27 -- औरैया, संवाददाता। राजस्व बार एसोसिएशन औरैया ने उच्च शिक्षा क्षेत्र में अलोकतांत्रिक तरीके से लागू किए जा रहे यूजीसी कानून की कड़ी निंदा की है। मंगलवार को आयोजित बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम औरैया को सौंपा। इसमें कहा गया कि इस कानून के लागू होने से जनता में असंतोष और घृणा फैल सकती है। साथ ही निर्दोष छात्रों और छात्राओं के साथ गैरकानूनी तरीके से उत्पीड़न होने की आशंका जताई गई, जिससे समाज को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। ज्ञापन प्रस्तुत करने के दौरान महासचिव विष्णु कुमार तिवारी, विनोद कुमार तिवारी, दिनेश चतुर्वेदी, ओंकारनाथ, विमला तिवारी, अरुण सक्सेना, बृजेंद्रनाथ पांडे, सुशील पांडे, अंजनी दीक्षित, सत्येंद्र अवस्थी, सतीश दुबे, दिनेश चंद्र शुक्ला, सुरेंद्र श्रीवास्तव, आनंद चतुर्वेद...