हल्द्वानी, जनवरी 3 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर शनिवार को हल्द्वानी तहसील की राजस्व प्रवर्तन टीम ने राजस्व से जुड़ मामलों के निपटारे को मौके पर पहुंचकर सुनवाई की। विशेष अभियान चलाकर 20 राजस्व प्रकरणों का निस्तारण किया गया। राजस्व प्रवर्तन समिति ने मार्ग व रास्ता विवाद के 3 प्रकरण, भूमि सीमांकन के 4 प्रकरण, आपसी भूमि सीमा विवाद के 3 प्रकरण व राजस्व अभिलेख सुधार के 10 प्रकरणों को निपटाया। मामलों में स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार अवैध सीमाओं व बाउंड्री को हटाया गया। राजस्व ग्राम चांदनी चौक, घुड़दौड़ा में सरकारी गूल से जुड़े विवाद के मामले में सीमांकन किया। सिंचाई विभाग को स्थल पर ही गूल को खोलने व पुनर्स्थापित करने के निर्देश दिए गए। राजस्व ग्राम हैड़ागांजा में सरकारी गूल के ऊपर लगाए गए अवैध पिलरों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.