प्रयागराज, मार्च 24 -- राजस्व परिषद मुख्यालय प्रयागराज से लखनऊ स्थानांतरण के विरोध में कर्मचारियों का आंदोलन तेज हो रहा है। कर्मचारियों ने सोमवार को कार्यालयों में ताल जड़ दिया। अब राजस्व परिषद के कर्मचारी मुख्यालय के स्थानांतरण का आदेश वापस लेने तक आंदोलन जारी रखने पर अड़ गए हैं। सप्ताह के पहले दिन कार्यालय खुलते ही उत्तर प्रदेश स्टांप एवं निबंधन विभाग (मुख्यालय अधिष्ठान) लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने बैठक की। इस दौरान कार्यालयों में तालाबंदी का निर्णय लिया गया। इसके बाद नारेबाजी करते हुए कर्मचारी कार्यालयों में तालाबंदी कर बाहर बैठ गए। कर्मचारियों की बैठक में अधिवक्ताओं ने भी भाग लिया और आंदोलन का समर्थन किया। कर्मचारी संघ के उप महामंत्री शांति भूषण सिंह ने बताया कि अधिकारी अपनी सुविधा को ध्यान में रखकर राजस्व परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.