कौशाम्बी, मई 11 -- उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ की जनपद कौशाम्बी संघ का चुनाव रविवार को चायल सभागार में संपन्न हुआ। इस चुनाव प्रक्रिया में उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ के प्रयागराज मंडल मंत्री चुनाव अधिकारी के रूप में मौजूद रहे। कौशाम्बी जनपद के सात प्रमुख पदों के लिए निर्विरोध चुनाव हुए। जिसमें सर्वसम्मति से सरफराज हुसैन को जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश द्विवेदी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रकांत द्विवेदी, मंत्री ओम प्रकाश गुप्ता, उप मंत्री मिथलेश पाल, कोषाध्यक्ष देवी प्रसाद आय-व्यय निरीक्षक के पद पर अतुल कुमार त्रिपाठी निर्विरोध चुने गए। चुनाव में जीतने वाले पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर निर्वाचित जिलाध्यक्ष सरफराज हुसैन ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि संगठन तभी मजबूत रहेगा जब हम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.