रुडकी, फरवरी 20 -- लक्सर, संवाददाता। तहसील मुख्यालय लक्सर में तैनात राजस्व उप निरीक्षक के साथ अधिवक्ता द्वारा की गई मारपीट के मामले में पीड़ित लेखपाल ने एसडीएम लक्सर को पत्र सौपा है। साथ ही उन्होंने तीन दिन के भीतर मामले में कार्रवाई न होने पर कठोर कदम उठाने की चेतावनी दी है। उन्होंने कार्य से विरक्त होने की भी बात कही है। उत्तराखंड लेखपाल संघ ने शुक्रवार को सबसे पहले लक्सर तहसील मुख्यालय पर बैठक आयोजित की। उन्होंने इस मौके पर उप निरीक्षक रिशुराज राणा के साथ अधिवक्ता द्वारा की गई गाली गलौच व मारपीट को लेकर गहरी नाराजगी प्रगट की। उनका कहना था कि राजस्व उप निरीक्षक अपने कार्यालय में बैठकर कार्य कर रहे थे लेकिन 11 बजे लगभग एक अधिवक्ता द्वारा उनके पास आय प्रमाण पत्र को लेकर बातचीत की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...