हाथरस, जून 9 -- उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन रविवार को किया गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। निर्वाचन अधिकारी व प्रांतीय संगठन मंत्री राम निवास सिंह व सहायक निर्वाचन अधिकारी व मंडल मंत्री सर्वेश कुमार के नेतृत्व में कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में देवीशरण शर्मा,अध्यक्ष,नरेन्द्र तिवारी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीपाल सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष,नीरज कुमार शर्मा, मंत्री,अशोक कुमार उपाध्याय,उपमंत्री, प्रमोद कुमार अग्निहोत्री,कोषाध्यक्ष और अनिल कुमार शर्मा को आडिटर चुना गया। कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की निर्विरोध निर्वाचित हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.