गंगापार, मार्च 29 -- तहसीलदार मेजा आकांक्षा के निर्देश पर नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल राजस्व टीम के साथ तहसील क्षेत्र के अकबर शाहपुर गांव पहुंच अनाधिकृत कब्जे में रही चार बिस्वा बंजर जमीन की नाप करवाकर खाली करवाया। नायब तहसीलदार ने बताया कि अधिवक्ता माताअंबर ने अपर आयुक्त के यहां शिकायत कर रखी थी कि अकबर शाहपुर गांव की बंजर भूमि पर गांव के ही लोग अवैध कब्जा कर खेती कर रहे हैं, शेष जमीन पर पशुओं को रखा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अपर आयुक्त ने तहसीलदार को उक्त जमीन खाली कराने का निर्देश दिया। उनके निर्देश के क्रम में तहसीलदार ने नायब तहसीलदार को मौके पर जाकर आदेश का अनुपालन करने को कहा। नायब तहसीलदार लेखपाल कुलदीप यादव, धवल पांडेय सहित राजस्व टीम को लेकर पहुंचे तो बंजर की जमीन पर गेहूं की फसल बोई गई थी, उन्होंने ट्रैक्टर से अवैध फसल को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.