सीतापुर, दिसम्बर 18 -- झरेखापुर। हरगांव में सुल्तानपुर गांव मे गुरुवार को बंजर भूमि की पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम के सामने ही दो पक्षों कमलेश मौर्या व प्रमोद मौर्या के बीच जमीन पर कब्जे को लेकर मारपीट होने लगी। राजस्व निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार ने पुलिस को बताया कि ग्राम पंचायत की समिति अध्यक्ष आराधना मौर्या ने बंजर भूमि पर अवैध कब्जे को खाली कराने के सम्बंध मे प्रार्थना पत्र दिया था। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर राजस्व टीम मौके गई तो मारपीट होने लगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...