हल्द्वानी, फरवरी 7 -- लालकुआं, संवाददाता। बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर 18 फरवरी को आयोजित विशाल रैली और धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए बिंदुखत्ता संयुक्त संघर्ष समिति ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को संजय नगर नंबर एक, दो और तीन क्षेत्रों में समिति के सदस्यों ने डोर-टू-डोर संपर्क कर ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में लालकुआं पहुंचने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि डी-फॉरेस्ट कर राजस्व गांव घोषित होने तक आंदोलन जारी रहेगा। जनसंपर्क अभियान में राजस्व ग्राम संघर्ष समिति के संयोजक सेनि. कै. इंद्र सिंह पनेरी, पुष्कर सिंह दानू, खिलाफ सिंह दानू, कैप्टन कुंदन सिंह मेहता, हरीश बिसौती, भुवन जोशी, प्रवीण दानू, सुजान सिंह, पुष्पा टम्टा, सुमन सेलाल, पुष्कर सिंह दुबड़िया, गिरधर सिंह बम, मोहन कुड़ाई, नरेंद...