हल्द्वानी, जनवरी 5 -- लालकुआं, संवाददाता। बिंदुखत्ता में वन अधिकार अधिनियम के तहत प्रस्तुत फाइल वापस किए जाने और राजस्व ग्राम की घोषणा विलोपित किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने संजय नगर-2 चौराहे पर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के फैसले को जनविरोधी बताते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। यहां जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस प्रमोद कॉलोनी, ब्लॉक अध्यक्ष पुष्कर दानू, महामंत्री प्रदीप बथ्याल, गिरधर सिंह बम, उर्मिला धामी, विजय सामंत, जगदीश चौहान, भवान सिंह धामी, दान सिंह धामी, गणेश चंद्र पाठक, हरीश बिष्ट, जनक चांद, नारायण सिंह मेहरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.