कोडरमा, सितम्बर 21 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले में 18 से 20 सितंबर 2025 तक सभी अंचल मुख्यालयों में विशेष राजस्व कैंपों का आयोजन किया गया। इन कैंपों का उद्देश्य राजस्व संबंधित कार्यों को तेजी से निष्पादित कर आम जनता को सुविधा प्रदान करना था। राजस्व विभाग की जानकारी के अनुसार, कुल 657 दाखिल-खारिज मामलों में से 186 मामलों को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा, 78 रैयतों को मौके पर ही शुद्धिपत्र (शुद्धि आदेश) स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सौंपे गए, जिससे उन्हें तुरंत लाभ मिला। इसके अतिरिक्त, विभिन्न 225 अन्य प्रकार के मामलों में से 66 मामलों का निपटारा मौके पर ही किया गया, जिससे नागरिकों को त्वरित न्याय एवं सेवाएं प्राप्त हुईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.