कोडरमा, जनवरी 31 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। चालू वित्तीय वर्ष में दिसंबर माह तक पूर्व मध्य रेलवे ने राजस्व अर्जन के मामले में भारतीय रेलवे के विभिन्न जोनों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। इस अवधि में पूर्व मध्य रेलवे ने कुल 22 हजार 133 करोड़ रुपये का प्रारंभिक राजस्व अर्जित कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। पूर्व मध्य रेलवे ने दिसंबर तक 147 मिलियन टन माल की ढुलाई की, जिससे 17 हजार 943 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इस प्रकार चालू वित्तीय वर्ष में अब तक यह जोन माल लदान के मामले में भारतीय रेलवे में चौथे स्थान पर तथा माल ढुलाई से प्राप्त राजस्व के मामले में तीसरे स्थान पर रहा है। यात्री परिवहन के क्षेत्र में भी पूर्व मध्य रेलवे का प्रदर्शन बेहतर रहा है। दिसंबर माह तक पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्र से कुल 19.1 करोड़ यात्रियों ने यात्रा शु...