लखीसराय, दिसम्बर 17 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। मंगलवार को डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में राजस्व से संबंधित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य जिले में राजस्व प्रशासन से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को सुनिश्चित करना था। बैठक में सभी अंचल अधिकारियों एवं अमीनों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने जमाबंदी, म्यूटेशन, भूमि सुधार, परिमार्जन प्लस, अभियान बसेरा-2, महाअभियान सहित अन्य राजस्व योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। समीक्षा के दौरान कुछ अंचलों में कार्यों की धीमी प्रगति पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि 15 दिनों के भीतर सभी लंबित कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति लाना अनिवार्य...