विकासनगर, फरवरी 6 -- चकराता तहसील क्षेत्र अंतर्गत के दो राजस्व निरीक्षकों को सदर तहसील से संबद्ध किए जाने के विरोध में पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, उप निरीक्षक, राजस्व सेवक संघ ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरु कर दिया है। संघ के पदाधिकारियों ने एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजकर संबद्धीकरण तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...