बिहारशरीफ, मार्च 6 -- करायपरसुराय, निज संवाददाता। राजस्व एवं भूमि सुधार राजस्व कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल पर चले जाने से मंगलवार से दाखिल-खारिज समेत विभागीय कार्य ठप रहा। हड़ताल के कारण प्रमाणपत्र बनाने का कार्य भी प्रभावित रहा। लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। राजस्व कर्मचारी बमबम कुमार मंडल, संजय कुमार, वीरेश कुमार व अन्य ने बताया कि कर्मचारी का अपने जिला में पदस्थापना की जाये। 19 सौ से बढ़ाकर 28 सौ ग्रेड-पे में शामिल किया जाये। सेवा शर्तों में सुधार जैसी प्रमुख मांगों को लेकर कर्मचारी पटना में धरना पर दे रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.