हाजीपुर, जनवरी 25 -- हाजीपुर। निज संवाददाता जिले के राजस्व कर्मचारी लगातार बढ़ते कार्यभार, अव्यवहारिक टाइमलाइन और प्रशासनिक दबाव से आक्रोशित हैं। बिहार राजस्व कर्मचारी संघ की एक दिवसीय बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक के दौरान सदस्यों ने राजस्व व भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव पटना द्वारा उनकी पुरानी मांगों को अब तक पूरा नहीं किये जाने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने राजस्व कर्मचारियों को बिना स्पष्टीकरण पूछे निलंबित किए जाने और छोटी छोटी वजह के कारण 4 से 6 माह तक वेतन पर रोक लगाने का भी कड़ा विरोध किया। कर्मचारियों ने राजस्व महाअभियान के तहत बिना किसी छुट्टी के लगातार काम लिए जाने पर भी आपत्ति जतायी। सदस्यों ने यह भी तय किया यदि किसी राजस्व कर्मचारी को किसी पदाधिकारी या असामाजिक तत्व द्वारा व्यक्तिगत रूप से परेशान किया जाता है, तो वे इसकी जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.