चतरा, फरवरी 14 -- चतरा विधि संवाददाता अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय से परिवाद पत्र संख्या 171, 2026 के आलोक में दीपक कुमार उप राजस्व निरीक्षक सिमरिया को नोटिस निर्गत किया गया है। परिवाद पत्र में परिवादी दशरथ महतो ने तीन लोगों पर परिवाद पर दाखिल किया है। जिनमें पहले दीपक कुमार राजस्व कर्मचारी सिमरिया, दूसरा कैलाश महतो, तीसरा बीरबल महतो दोनों ग्राम सीकरी थाना सिमरिया के रहने वाले हैं। परिवादी ने अपने परिवाद पत्र में लिखा है कि परिवादी अपने परिवार वालों के साथ अपने जमीन पर अबुआ आवास योजना अंतर्गत दी गई राशि से दीवार खड़ा कर ढलाई हेतु सेटरीग कर रहा था ।इसी बीच उपरोक्त अभियुक्त नाजायज मजमा बनाकर परिवादी और परिवादी के परिवार वालों को भद्दी भद्दी गाली देने लगे और फैट मुका से मारपीट करने लगे। कारण की परिवादी ने अबुआ आवास आवंटित राशि में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.