मधुबनी, मई 10 -- घोघरडीहा। प्रखंड की सभी पंचायत सचिव व राजस्व कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। विकास व राजस्व कार्य पूरी तरह ठप पड़ गया है। हड़ताली कर्मियों का कहना है कि जब तक सरकार मांगों को नहीं मानती है, तब तक जारी रहेगा। स्थानांतरण व पदस्थापना की नियमावली बनाना, ग्रेड पे 2000 से बढ़ाकर 2800 करने व पंचायत सचिवों को प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के पद पर प्रोन्नति की उम्र सीमा समाप्त करने की मांगे शामिल है। कार्यरत, सेवानिवृत व मृत पंचायत सचिवों को एसीपी और एमएसीपी का लाभ देने की मांग भी प्रमुख है। वहीं राजस्व कर्मचारियों ने बताया कि इससे पहले 4 मार्च को 17 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल के गई थी। तब सकारात्मक आश्वासन दिया गया था। इसके बाद 17 मार्च को हड़ताल खत्म कर सभी कर्मचारी काम पर लौट गए थे। लेकिन मांगे अभी त...