मधेपुरा, मई 19 -- कुमारखंड। बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के आह्वान पर प्रखंड में राजस्व कर्मचारी की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। हड़ताल के कारण अंचल कार्यालय सहित पंचायतों में राजस्व का कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया है। राजस्व कर्मचारी अभिमन्यु गुप्ता ,धनंजय कुमार पाण्डेय ,आशीष रंजन, उमर अंसारी,पंकज कुमार, अखिलेश कुमार, आशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि उनलोगों की मांग नहीं मानी गयी है इसलिए अभी भी हड़ताल जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...