सहरसा, फरवरी 4 -- सहरसा। मांगों के समर्थन में जिले के दसों अंचल के राजस्व कर्मचारियों ने मंगलवार से काला बिल्ला लगाकर काम करना शुरू कर दिया है। बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के जिला मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि मांगों के समर्थन में जिले के दसों अंचलों के राजस्व कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर मंगलवार से काम कर रहे हैं। अध्यक्ष संतोष कुमार झा और सदस्य रामनाथ प्रसाद ने कहा कि सरकार जल्द हमारे समझोते को नहीं मानेगी तो आंदोलन अनिश्चित कालीन में तब्दील होगा बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह और जिला मंत्री शरद कुमार ने कहा है कि पिछले वर्ष विभिन्न संवर्गों के कर्मचारियों के आंदोलन के दौरान सरकार से जो समझौता हुआ है उसे अविलंब लागू किया जाय। वरना आंदोलन को बाध्य होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.