किशनगंज, मार्च 7 -- बहादुरगंज। निज संवाददाता 17 सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को जिला स्तरीय राजस्व कर्मचारी बहादुरगंज स्थित हाई स्कूल खेल ग्राउंड में एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। राजस्व कर्मचारी संतोष कुमार के अनुसार सत्रह सूत्री मांगों को लेकर राजस्व कर्मचारियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। राजस्व कर्मचारी की 17 सूत्री मांगों में ऐच्छिक स्थानांतरण,गृह जिला स्थानांतरण का लाभ, अठाईस सौ का ग्रेड पे सहित अन्य आवश्यक सुविधा प्रदान करना खास है। बताते चलें कि राजस्व कर्मचारी द्वारा सत्रह सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन में शामिल होने के बावत राजस्व विभाग से जुड़ा कार्य प्रभावित हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.