बोकारो, अक्टूबर 8 -- चास प्रतिनिधि। चास अंचल में राजस्व कर्मचारियों को झारनेट सुविधा नहीं मिलने से कामकाज प्रभावित होने लगा है। अंचल परिसर में झारनेट है। जिसमें सीओ सहित अंचल परिसर में कम्प्यूटर ऑपरेटरों को सुविधा मिली है। लेकिन राजस्व कर्मचारियों को झारनेट सुविधा नही मिलने से कर्मचारियों के ऑनलाईन कोड में म्यूटेशन सहित अन्य कामकाज प्रभावित होने लगा है। इसको लेकर राजस्व कर्मचारियों ने सीओ सेवा राम साहू से मिलकर झारनेट सुविधा उपलब्ध कराने की मांग किया। जबकि पूर्व में परिसर में बने सीओ आवास हॉल में राजस्व कर्मचारियों को लेकर झारनेट सुविधा बहाल थी। इसमें छह राजस्व उप निरीक्षकों को लेकर अलग-अलग प्वाइंट दिया गया था। लेकिन वर्तमान में सुविधा बंद होने के कारण राजस्व कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाईन काम को लेकर राजस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.