पूर्णिया, मार्च 7 -- धमदाहा, एक संवाददाता।राजस्व कर्मचारी के तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहने के कारण अंचल कार्यालय एवं राजस्व हल्का में सन्नाटा पसर गया है। अपने काम करवाने को लेकर अंचल कार्यालय आए अधिकतर लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है। बताते चलें कि धमदाहा प्रखंड में पदस्थापित 14 में से 10 राजस्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर 3 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिस कारण अंचल के 20 से अधिक पंचायत के लोग काम करवाने के लिए हर उधर भटक रहे हैं। भूमि सर्वे के लिए निर्धारित तिथि के नजदीक आने के कारण लोग लगातार जमाबंदी सुधार, परिमार्जन करवाने तथा दूसरे तरह के जांच रिपोर्ट करवाने के लिए पहले राजस्व हल्का जाकर बैरंग लौट रहे हैं तो बाद में अंचल कार्यालय पहुंच रहे हैं। जिन चार पंचायत के पुराने राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर नहीं गए हैं वहां सभी त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.