अररिया, मई 13 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के आह्वान पर पूरे बिहार के राजस्व कर्मचारी विगत सात मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इस वजह से अंचल कार्यालय सहित पंचायतों में राजस्व का कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया है। बिहार कर्मचारी संघ ने 17 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल किया है। राजस्व कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में ग्रेड पे में 1900 से 2800 तक की वृद्धि और अपने गृह जिले में पदस्थापन की मांग शामिल है। राजस्व कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें सम्मानजनक ग्रेड पे नहीं मिल रहा है। साथ ही ऐच्छिक स्थानांतरण सहित अन्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिलने से वे घर से काफी दूर काम करने को मजबूर है। इस मौके पर राजस्व कर्मचारियों ने कहा कि सुपौल जिला के कर्मचारी के साथ सुपौल जिला प्रशासन ने जो किया वह काफी निंदनीय है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.