किशनगंज, मार्च 8 -- ठाकुरगंज। एक संवाददाता बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के आह्वान पर राजस्व कर्मचारी अपनी 17 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण अंचल कार्यालयों का कार्य प्रभावित होने लगा है। इस संबंध में ठाकुरगंज अंचल में कार्यरत राजस्व कर्मचारियों का कहना है कि वे अपनी लंबित मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। पर अबतक सरकार द्वारा कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। जिससे वे हड़ताल पर जाने को मजबूर हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.