मुजफ्फरपुर, मार्च 12 -- मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता। राज्य की सभी पंचायतों में राजस्व कचहरी भवन का निर्माण किया जाएगा, ताकि राजस्व कार्यों का संचालन बेहतर तरीके से हो सके। साथ ही अभिलेखों को सुरक्षित रखा जा सके। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के विशेष सचिव ने सभी समाहर्ताओं को विभाग के इस निर्णय से अवगत कराया है। इसे लेकर नया विपत्र कोड भी खोला जाना है। वित्त विभाग की ओर से इसकी जानकारी मांगी गई है। इस संबंध में विभाग की ओर से तीन बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है, ताकि राजस्व कचहरी भवन के निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जा सके। उन्होंने निर्माण के लिए राजस्व कचहरी भवनों की प्रखंडवार संख्या, प्रखंडवार भूमि उपलब्धता और निर्माण पर अनुमानित खर्च का ब्योरा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। विशेष सचिव ने इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर लेकर शीघ्र र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.