देवरिया, जुलाई 18 -- पथरदेवा, हिन्दुस्तान संवाद। किसान को उसके खेत पर कब्जा दिलाने पहुंची राजस्व और पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने बुधवार की शाम गोलबंद होकर हमला कर दिया। आरोपियों ने एक महिला सिपाही की मोबाइल भी छीन ली। इस मामले में पुलिस ने 11 लोगों को खिलाफ केस दर्ज किया है। बघौचघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत छितौनी के रहने वाले दरोगा सिंह का गांव के दक्षिण दिशा में अराजी संख्या 483 में खेत पड़ता है। आरोप है कि दरोगा सिंह जब भी अपने खेत में कृषि संबंधी कोई काम करने जाते हैं तो उनके पट्टीदार जितेंद्र सिंह जबरन रोक देते थे। कुछ दिन पहले दरोगा सिंह ने इसकी शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर की थी। बुधवार की शाम को दरोगा सिंह के पुत्र कल्याण सिंह राजस्व और पुलिस टीम की मौजूदगी में अपने खेत की जुताई करा रहे थे। तभी जितेंद्र अपने परिजनों के साथ लाठी-डंडों...