आरा, फरवरी 14 -- संदेश, संवाद सूत्र। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से जारी मासिक रैंकिंग में संदेश अंचल को प्रथम स्थान मिला है। विभाग की ओर से प्रत्येक माह बिहार के प्रत्येक अंचल की रैंकिंग जारी की जाती है। इसमें अंचल के कार्य दाखिल खारिज, परिमार्जन, मापी, आधार सीडिंग, बंदोबस्ती, अतिक्रमण, लगान अद्यतन आदि के आधार पर रैंकिंग की जाती है। इसमें संदेश ने पूरे बिहार के 537 अंचलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसमें यहां के सीओ, राजस्व अधिकार, राजस्व कर्मचारी और सभी कर्मियों का अहम योगदान है। विगत माह दिसंबर में जारी रैंकिंग में संदेश छठे नंबर पर था। इस बार और सुधार करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसे ले पूरे अंचल कार्यालय में खुशी है। अंचल कर्मियों की ओर से अंचलाधिकारी अरुण कुमार को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। कर्मियों ने...