आदित्यपुर, नवम्बर 14 -- आदित्यपुर। झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ, जिल इकाई ने उपायुक्त से लिखित शिकायत कर अपने एक पदाधिकारी के साथ हुए दुर्व्यवहार की जांच और दोषी पर कार्रवाई की मांग की है। इसे लेकर ज्ञापन भी सौंपा है। संघ के जिला मंत्री सुनील महतो और जिलाध्यक्ष राजेश्वर पंडित ने बताया कि 10 नवंबर की शाम अंचल कार्यालय गम्हरिया में पदस्थापित राजस्व उप निरीक्षक राकेश कुमार आदित्यदेव के साथ आजसू नेता सह पूर्व पार्षद महेश्वर महतो द्वारा गाली-गलौज और मारपीट की गई। इस दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। संघ ने कहा है कि इस घटना से पूरे जिले के राजस्व उप निरीक्षकों में भय और आक्रोश है। संघ ने उपायुक्त से मांग की है कि आरोपित व्यक्ति पर तत्काल कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मियों की सुरक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.