रांची, फरवरी 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ रांची जिला शाखा की बैठक रविवार को सर्वे मैदान में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने की। बैठक में संघ के क्रियाकलापों पर चर्चा की गई और संघ की मजबूती पर बल दिया गया। राजस्व उप निरीक्षक की समस्याओं पर विचार किया गया। समस्याओं के समाधान के लिए उपायुक्त से मिलने का निर्णय लिया गया। चर्चा हुई कि राज्य के राजस्व उप निरीक्षक राजस्व कार्यों से दबे हुए हैं। जिला में राजस्व उप निरीक्षक के कार्यबल की कमी है। बैठक में मुख्य संरक्षक भरत कुमार सिन्हा, दुर्गेश मुंडा, रवींद्र प्रसाद, सुनील कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.