रांची, अगस्त 31 -- कांके, प्रतिनिधि। कांके अंचल में पदस्थापित राजस्व उपनिरीक्षक 59 वर्षीय परशुराम केरकेट्टा का रविवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से किडनी रोग से ग्रसित थे। पिछले एक सप्ताह से परशुराम केरकेट्टा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे। पिछले एक वर्ष से वे राहे अंचल में प्रतिनियुक्ति पर थे। उनके निधन पर सीओ अमित भगत, बीडीओ विजय कुमार, प्रमुख सोमनाथ मुंडा, उपप्रमुख अजय बैठा, सीआई चितरंजन टुडू, रवीन्द्र प्रसाद, दुर्गेश मुंडा और विजय उरांव आदि ने शोक जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.