बक्सर, दिसम्बर 31 -- पेज तीन के लिए ------ दी जानकारी पोर्टल के माध्यम से डिजिटल हस्ताक्षरित रूप में ही उपलब्ध न्यायालय, बैंक और अन्य सभी प्रयोजनों के लिए मान्य होगी बक्सर, हमारे संवाददाता। नए वर्ष के अवसर पर जमीन से संबंधित अभिलेखों के लिए रैयतों को कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। बल्कि यह अब डिजिटल माध्यम से मिल जाएगा। इस आशय की जानकारी एडीएम अरूण कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग आदेश के आलोक में यह किया गया है। राजस्व अभिलेखों की सत्यापित प्रतिलिपि (नकल) निर्गत करने की प्रक्रिया पूर्णतः डिजिटल प्रणाली हो गई है। अब भूमि से संबंधित सभी प्रकार के अभिलेखों जैसे जमाबंदी, खतियान, खेसरा, एलपीसी, म्यूटेशन आदि की सत्यापित प्रतियां केवल भू-अभिलेख पोर्टल के माध्यम से डिजिटल हस्ताक्षरित रूप में ही उपलब्ध कराई जायेगी।...