पटना, सितम्बर 11 -- राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने कहा है कि पूरे राज्य में राजस्व महाअभियान 20 सितंबर तक जारी है। इस दौरान चार प्रकार की सेवाओं में सुधार की सुविधा दी जा रही है। इसमें जमाबंदी में त्रुटि सुधार, छूटी हुई जमाबंदी को ऑनलाइन करने, उत्तराधिकार नामांतरण एवं बंटवारा नामांतरण का कार्य किया जा रहा है। इसमें दो परिमार्जन प्लस और दो दाखिल-खारिज से संबंधित सेवा है। अगर कोई व्यक्ति या रैयत किसी कारणवश राजस्व महाअभियान में भाग नहीं ले पाता है तो 20 सितंबर के बाद भी बिहारभूमि पोर्टल पर ऑनलाइन दाखिल-खारिज और परिमार्जन प्लस पोर्टल से उपरोक्त सेवा के लिए अप्लाई कर सकता है। यह कार्य लगातार जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.